भाजपा सरकार ने महाराष्ट्र को मज़ाक बना दिया है, विधानसभा के अंदर रमी तो बाहर WWF की कुश्ती: हर्षवर्धन सपकाल।

Date:

■ गृह राज्य मंत्री की मां के नाम पर ही डांस बार चल रहा है, राज्य में क़ानून-व्यवस्था चौपट.

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र को समृद्ध राजनीतिक संस्कृति का गौरव प्राप्त है। यशवंतराव चव्हाण से लेकर विलासराव देशमुख और पृथ्वीराज चव्हाण तक के नेतृत्व में महाराष्ट्र का नाम पूरे देश में गर्व से लिया जाता था। लेकिन बीते 10 वर्षों से भाजपा सरकार ने महाराष्ट्र का तमाशा बना कर रख दिया है। विधानसभा के भीतर ताश का क्लब चल रहा है, और बाहर WWF की तरह राजनीतिक कुश्ती हो रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ही पूरी तरह ज़िम्मेदार हैं, ऐसा तीखा हमला महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने किया।

भाजपा-युति सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए सपकाल ने कहा कि यह सरकार लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखती, बल्कि “हम करे सो कायदा” की तर्ज पर काम कर रही है। एक मंत्री के घर से पैसों से भरा बैग बरामद होता है, दूसरा मंत्री विधानसभा के दौरान ताश (रमी) खेलता है, और गृह राज्य मंत्री की मां के नाम पर डांस बार खुलेआम चल रहा है! ऐसे मंत्रियों को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए, लेकिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बेबस और लाचार नज़र आते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में क़ानून और व्यवस्था की हालत बद से बदतर हो चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है, अत्याचार की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। गुजरात से ड्रग्स लाकर महाराष्ट्र में उसका काला कारोबार ज़ोर-शोर से चल रहा है, जिससे युवा पीढ़ी को नशे की ओर ढकेला जा रहा है। आका और कोयता गैंग खुलेआम उत्पात मचा रहे हैं, अवैध धंधे धड़ल्ले से चल रहे हैं, और पुलिस का कोई डर बाकी नहीं रहा है। यह गुंडागर्दी और मवाली संस्कृति महाराष्ट्र में लाने का पाप देवेंद्र फडणवीस ने किया है।

एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि वरिष्ठ नेता शरद पवार और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने से किसी विशेष राजनीतिक संकेत की कल्पना नहीं की जानी चाहिए। यह महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति है जहाँ विरोधियों को दुश्मन नहीं माना जाता, वैचारिक मतभेद होते हैं, और विचारों की लड़ाई विचारों से ही लड़ी जाती है। इसलिए इन शुभकामनाओं से किसी भी राजनीतिक समीकरण में बदलाव आने की संभावना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

राज्य की दो ज़िला परिषदों में कांग्रेस की सत्ता, दो जगह सत्ता में साझेदारी: हर्षवर्धन सपकाल।

■ स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनावों में कांग्रेस ने विचार...

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का (मेडिकल कॅम्प) आरोग्य शिविर उत्तर मुंबई में सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी उत्तर मुंबई व्यापारी...

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बने विनोद मिश्र।

मुंबई वार्ता संवाददाता इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) ने...

एमपीसीबी ने टारमट लिमिटेड की यूनिट पर लगाई ताला-बंदी, गंभीर प्रदूषण उल्लंघनों पर तत्काल बंद करने के आदेश।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी) ने...