■ मस्जिद पर लगे भोगों को उतारने का मामला.
श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

भाजपा पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने मस्जिदों पर लगे अवैध भोगों को हटवाने की मुहिम चलाई थी। इसी बात से नाराज ख्वाजा गरीब नवाज के महाराष्ट्र समिति सचिव यूसुफ उमर अंसारी ने भाजपा को खुली धमकी दी है।
यूसुफ ने कहा कि,” कोई भी मस्जिद के भोगों को हटवाने आए तो मुझे फोन करो। ये उत्तर प्रदेश नहीं है, बंबई है। यहां बाबा साहब आंबेडकर के संविधान का कानून चलता है। किसी बोबले या हकले के बोलने से नहीं चलेगा। यू पी की राजनीति बीजेपी वाले यू पी में चलाएं, बंबई में चलाएंगे तो बहुत भारी पड़ेगा।”


इस मामले को लेकर ईशान्य मुंबई भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक दलवी ने पुलिस उपायुक्त को पत्र लिखकर शिकायत की है।

