भारतीय भ्रष्टाचार निवारण संस्थान(ऐसीआईसी) ने गरिमामय ढंग से मनाया अपना 26वाँ स्थापना दिवस।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

ऐसीआईसी ने अपना 26वाँ स्थापना दिवस दिनांक 4 अक्टूबर 2025 को कै.बबनराव शिंदे सभागृह, कोपरी, ठाणे (पूर्व) में बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया।भारतीय भ्रष्टाचार निवारण संस्थान (Anti-Corruption Intelligence Committee – ACIC) के राष्ट्रीय सचिव, अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय मंत्री शंकर ठक्कर ने यह जानकारी दी है।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं भारत माता, छत्रपति शिवाजी महाराज और डॉ.बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीर को मुख्य अतिथि शंकर ठक्कर एवं अन्य अतिथि विशेष के द्वारा माल्यार्पण कर की गई।तत्पश्चात साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर सत्र का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य नागरिकों में डिजिटल सुरक्षा एवं ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाना था। साइबर विशेषज्ञ श्री रॉनी बडन ने इस सत्र का संचालन किया तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की जानकारी दी।

इसके पश्चात एक भव्य सम्मान समारोह (Felicitation Ceremony) का आयोजन किया गया, जिसमें समाजसेवा, नेतृत्व एवं नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला व्यक्तित्वों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित थे —मुख्य अतिथि:श्री शंकर ठाक्कर – राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ; राष्ट्रीय मंत्री, कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT); राष्ट्रीय सचिव, एंटी करप्शन इंटेलिजेंस कमिटी।

“नारी सम्मान पुरस्कार”कार्यक्रम में “नारी सम्मान पुरस्कार” मुख्य अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए। इन पुरस्कारों का उद्देश्य विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं के कार्यों को सम्मानित करना था।सम्मानित महिलाओं में शामिल थीं:योजना घरात – संस्थापक एवं अध्यक्ष, स्मिथ ओल्ड एज होम एंड केयर फाउंडेशनसविता राव – लेखिका एवं संस्थापक, इंडिया पॉज़िटिव सिटिज़न, तुलसी शक्ति, मोरिंगा शक्ति एवं पोषण पैकपौर्णिमा शिरीषकर – महिला उद्यमियों को सशक्त करने वाली / स्टॉक मार्केट प्रशिक्षक / MSME व्यवसाय विकास में योगदानदीप्ति नायर – फंड बिल्डर, Funding Dreamsलक्ष्मी आर. कार्की – मार्शल आर्टिस्ट / सेलिब्रिटी फिटनेस कोच / डिफेन्स ट्रेनरराजलक्ष्मी जोशी – स्वामिनी, आर.के. डिजाइन कंसल्टेंट्स एवं प्रेरक वक्ताश्रीमती सैली संतोष भोसले – प्रसिद्ध रेकी मास्ट्रेसश्रीमती निर्मला ठाकुर – अध्यक्ष, जॉइनिंग डॉट ऑर्गनाइजेशनश्रीमती ज्योति राव आर. – सर्वश्रेष्ठ महिला उद्यमी, ज्योति एंटरप्राइजेज, गोवाश्रीमती अंजली सत्तरके – प्रसिद्ध अंकशास्त्री (Numerologist)नग़मा सलीम शेख़ – ठाणे महिला संगठन,उसके बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया गया

“मीडिया अवॉर्ड”(ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र सहित)डॉ. शमशुद्दीन शेख़ – मुख्य संपादक, सतर्क पुलिस टाइम्सश्री फैसल इकबाल काचालिया – मुख्य संपादक, F-Newsजैनीफर मादेरा एवं टीम – मूवमेंट टीवीश्री शिवाजी कोली – मुख्य संपादक, धर्मवीर प्रवाहसाप्ताहिक समाचार पत्रश्री विनय पाठक – मुख्य संपादक, ए भारतश्री महेंद्र मणि पांडेय – प्राइम पॉइंट न्यूज़श्री उदय शेट्टीगर – मुख्य संपादक, क्राइम वृत्तांतसुश्री मंजिरी साबले – युवास्थंभ न्यूज़ नेटवर्कश्री मधुकर तुकाराम इयेरे – मुख्य संपादक, साप्ताहिक आनंद वैभवश्री विष्णु भारद्वाज – बिजनेस एडिटर, नवभारतश्री दिलीप एन. पटेल – मुख्य संपादक, मुंबई तरंग (हिन्दी) एवं मुंबई तरंग (गुजराती समाचार पत्र)श्री शैलेश तिवारी – वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक भास्करश्री उदयभान पांडेय – उप-संपादक, दैनिक तरुण मित्रश्री अखिलेश मिश्रा – ब्यूरो चीफ़, नवभारत, ठाणेश्री चिन्मय काले – महाराष्ट्र टाइम्स।

ऐसीआईसी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया संस्थान ने अपने समर्पित सदस्यों को भी उनके निष्ठापूर्ण योगदान एवं सेवा के लिए सम्मानित किया।श्री आनंद त्रिवेदी – लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्डश्री आनंद दुग्गड़ – सर्वश्रेष्ठ सहयोगी पुरस्कारइसके अतिरिक्त सम्मानित सदस्यों में श्रेया तटकरे, फातिमा खान, वृशाली कलन, स्वाति पाइल, मंजू गुप्ता, निशा पडवे, मघा मोरे, कृष्णकांत जाधव, शिल्पा पडवाल, विनिता परब, रमेश पहलl , राजू पुरोहित, अजय राणे, राजेश पाटिल, राकेश मारू, भरत पाटिल, मोहम्मद अली , राजेश सनाराम आदि शामिल थे।

शंकर ठक्कर ने आगे कहा कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्तित्व एवं समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें श्री आशुतोष ए. त्रिपाठी ने विशेष रूप से भाग लेकर संस्थान के निरंतर प्रयासों की सराहना की, जो ईमानदारी, पारदर्शिता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय हैं।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें संस्थान ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया तथा एक नैतिक एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए कार्य करते रहने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दिल्ली स्थित लाल किला के पास हुआ ब्लास्ट , मुंबई समेत सभी महत्वपूर्ण ठिकानों पर हाई अलर्ट।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस ने सोमवार को कहा...

द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मज़बूत करने के लिए आईएनएस सावित्री मोज़ाम्बिक पहुँची।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी भारतीय नौसेना का एक अपतटीय गश्ती...

आरे पुलिस स्टेशन परिसर में नव निर्मित मंदिर की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव में आरे मिल्क कॉलोनी...

मनसे से गठबंधन पर अभी कोई चर्चा नहीं; नासिक की बैठक और कांग्रेस का कोई संबंध नहीं: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी स्थानीय निकाय चुनावों में महाराष्ट्र नवनिर्माण...