भिवंडी मनपा के आयुक्त का हुआ तबादले के बाद मिला आईएएस.

Date:

● नए आयुक्त बने अनमोल सागर

मुंबई वार्ता संवाददाता

विधायक महेश चौघुले की शिकायत पर हुआ मनपा आयुक्त का तबादला संवाददाता।भिवंडी भिवंडी मनपा के वर्तमान आयुक्त अजय वैद्य का प्रशासन द्वारा तबादला लड़ दिया गया है।उनकी जगह पर नए आयुक्त के रूप में अनमोल सागर की नियुक्ति की गई है।यह तबादला भिवंडी पश्चिम के भाजपा विधायक महेश चौघुले द्वारा सीएम से की गई शिकायत के बाद की गई है।

नवनियुक्त आयुक्त अमोल सागर इससे पहले लातूर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। मंगलवार देर शाम राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग की अपर मुख्य सचिव व्ही. राधा के हस्ताक्षर से नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किए गए। इस बदलाव से से प्रशासन में हलचल मच गई है।

अजय वैद्य की नियुक्ति भिवंडी मनपा आयुक्त के रूप में 12 जुलाई 2023 को हुई थी। उन्होंने लगभग 17 महीने इस पद पर काम किया। मनपा आयुक्त की जिम्मेदारी संभालने के बाद नवनियुक्त आयुक्त अनमोल सागर के सामने कई चुनौतियां होंगी, जिनमें मनपा की पटरी से उतरे अर्थ व्यवस्था को पुनः पटरी पर लाने व बुनियादी सुविधाओं को सुधारना, विकास प्रोजेक्ट में तेजी लाना,भ्रष्टाचार पर रोक लगाना, ट्रैफिक और अवैध निर्माण की समस्या का समाधान आदि का समावेश है।

भिवंडी मनपा में चल रहे रिश्वतखोरी के गोरख धंधे से भिवंडी शहरवासी परेशान थे जिसकी दखल लेकर भिवंडी पश्चिम के विधायक महेश चौघुले ने मनपा आयुक्त अजय वैद्य के खिलाफ पत्र देकर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अवगत करवाया था साथ ही तबादला न होने पर आंदोलन करने का इशारा भी दिया था।जिसको गंभीरता से लेते हुए कुछ ही दिनों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आयुक्त अजय वैद्य का तबादला कर दिया है।इस प्रकार की चर्चा शहर में जोरो से शुरू है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

“एक भारत, श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी का संवाद सत्र।

मुंबई वार्ता संवाददाता “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” अभियान के...

युवा साहित्यकार पवन तिवारी को आचार्य चतुरसेन शास्त्री पुरस्कार 2025 प्रदत्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता युवा साहित्यकार पवन तिवारी द्वारा लिखित...

माध्यमिक शाला के पूर्व विद्यार्थियों का स्नेह मिलन समारोह संपन्न

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय दादर पश्चिम,वूलन मिल माध्यमिक विद्यालय...

उत्तर मुंबई भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा।

● नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक तावड़े का पदग्रहण समारोह मुंबई वार्ता...