भिवंडी में भूमिगत मेट्रो के साथ नया उड्डाणपुल और रिंग रोड को मिली मंजूरी,फैली खुशी।

Date:

■ भिवंडी मेट्रो-5 परियोजना हेतु मंत्रालय में हुए बैठक में लिया गया निर्णय.

मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो-5 परियोजना को लेकर आज मुंबई के सह्याद्री शासकीय विश्रामगृह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया। इस बैठक में भिवंडी शहर के धामणकर नाका से रांजणोली बायपास मार्ग तक मेट्रो को भूमिगत रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया।

भूमिगत मेट्रो के साथ नया उड्डाणपुल और रिंग रोड को मंजूरी दी गई।इस महत्वपूर्ण निर्णय से भिवंडीवासियों को बड़ी राहत मिलने वाली है और मेट्रो, उड्डाणपुल तथा रिंग रोड परियोजनाओं की संयुक्त क्रियान्वयन से शहर के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

मुंबई के सह्याद्री शासकीय विश्रामगृह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुए बैठक के दौरान विधायक महेश चौघुले ने नागपुर की तर्ज पर मेट्रो को उन्नत मार्ग (एलिवेटेड) से बनाने की जोरदार मांग की। उनका कहना था कि यदि मेट्रो और उड्डाणपुल (फ्लायओवर) को एक साथ एक ही मार्ग पर विकसित किया जाए, तो इससे लागत और समय दोनों की बचत होगी तथा शहर की यातायात व्यवस्था अधिक सुगम बनेगी।

उन्होंने यह भी मांग की कि पिछले कई वर्षों से लंबित रिंग रोड परियोजना पर तत्काल कार्यवाही शुरू की जाए।विधायक महेश चौघुले की मांगों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भिवंडीवासियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तुरंत निर्णय लिया और नए उड्डाणपुल को मंजूरी प्रदान की।

साथ ही मेट्रो और उड्डाणपुल दोनों परियोजनाओं को एक साथ समन्वित रूप से लागू करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।इसके अतिरिक्त भिवंडी शहर की यातायात और शहरी सुविधाओं के सुधार के लिए अत्यंत आवश्यक रिंग रोड परियोजना, जो पिछले 7-8 वर्षों से लंबित थी, उसे भी मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान करते हुए तत्काल कार्य आरंभ करने के आदेश दिए।

इस बैठक में विधायक महेश चौघुले ,एमएमआरडीए, नगर विकास विभाग, वित्त विभाग, भिवंडी मनपा आयुक्त, ठाणे जिलाधिकारी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।जिसकी खबर मिलने के बाद भिवंडीकरों में खुशी फैल गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने सत्ता में शामिल होने का दिया प्रस्ताव !

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता विधान परिषद में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस...

नारियल तेल की कीमतों में आई तूफानी बढ़ोतरी।

■ दक्षिण के राज्यों में खाना पकाने के लिए...

काशीमीरा पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दो शातिर चैन स्नैचरों को किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय मीरा रोड स्थित भक्ति वेदांत...

3 साल की बच्ची का अपहरण और हत्या के मामले का आरोपी 24 घंटों में गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के एंटॉप हिल पुलिस ने...