भिवंडी में यातायात पुलिस ने एक वर्ष में वसूला 15 करोड़ 65 लाख.

Date:

बतौर दंडनियम कानून को ताक पर रखकर वाहन चलाने वाले एक लाख 93 हजार वाहनों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई

पिछले वर्ष 10 करोड़ 33 लाख वसूला था दंड,

1लाख 95 हजार 866 वाहन चालकों पर हुई थी कार्रवाई

मुंबई वार्ता संवाददाता

भिवंडी में यातायात पुलिस ने मनमाना तरीके से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर जोरदार कार्रवाई की है।पिछले एक वर्ष में यहां पर यातायात विभाग पुलिस ने नियम कानून को ताक पर रखकर वाहन चलाने वाले 1लाख 93 हजार 46 वाहनो पर यातायात के विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।इस दौरान 10 करोड़ 65 लाख 5 हजार 100 रुपए का दंड वसूल किया गया।जो पिछले वर्ष की तुलना ने न सिर्फ 32 लाख ज्यादा है,बल्कि पूरे जिले में सर्वाधिक है।

भिवंडी शहर यातायात विभाग के अंतर्गत तीन पुलिस स्टेशन कार्यरत है।यातायात विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त शरद ओहोल के मार्गदर्शन में भिवंडी शहर यातायात विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधाकर खोत के नेतृत्व में 55 हजार 296 वाहनो पर दंडात्मक कारवाई करते हुए 4 करोड़ 39 लाख,65 हजार 650 रुपया दंड वसूला गया।

इसी तरह नारपोली विभाग के वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक के नेतृत्व में 64 हजार 42 वाहनो पर दंडात्मक कारवाई करते हुए 4 करोड़ 3 लाख 35 हजार 400 रुपए का दंड वसूला गया।जबकि कोनगाव विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधाकर यादव के नेतृत्व में सबसे ज्यादा 73 हजार 708 वाहनो पर कार्रवाई करते हुए 7करोड़ 22 लाख 2 हजार 150 रुपया बतौर दंड वसूल किया गया।

इतना ही नहीं भिवंडी क्षेत्र ट्रांसपोर्ट बाहुल्य होने के कारण यहां जोरदार ट्रैफिक जाम रहता है। एसे में जनता को ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस दिन रात काम करने के साथ अपर्याप्त पुलिस संख्या होने के बावजूद ट्रैफिक वॉर्डन की मदद से यातायात सुचारू करने के साथ दंडात्मक कार्रवाई की।

तीनों यातायात पुलिस विभाग ने इस दौरान हेल्मेट न लगाने वाले 43 हजार 254 दो पहिया पर कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ 15 लाख 83 हजार 500 रुपये व सीटबेल्ट न लगाने वाले 75 हजार 24 कार चालको से 1करोड़ 49 लाख 80 हजार 800 रुपये दंड वसूल किया।वही बिना क्लीनर वाले 7489 बड़ी वाहन चालको से यातायात पुलिस ने 71 लाख 65 हजार रुपया दंड वसूल किया है।उक्त जानकारी सहायक पुलिस आयुक्त शरद ओहोल ने दी है।

साथ स्थानीय लोगों ने मनमानी तरीके से वाहन चलाने वाले वाहनों पर कार्यवाई के साथ ही ट्रैफिक जाम से जनता को निजात दिलाने पर भी ध्यान देने की मांग की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सत्ता-वाटप पर नहीं बनी सहमति, मुंबई महापौर चुनाव स्थगित।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना (शिंदे...

वेतन न मिलने से मुंबई के सरकारी बालगृहों की सुरक्षा खतरे में, 40 सुरक्षाकर्मी ड्यूटी से नदारद।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के तीन सरकारी संचालित बालगृहों...

ओशिवारा फायरिंग मामला: अभिनेता-निर्माता कमाल आर. खान गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई पुलिस ने ओशिवारा इलाके में...

कुरियर से हो रही सोने की तस्करी का पर्दाफांश।

● करोडो का सोना बरामांद, दो गिरफ्ताऱ. मुंबई वार्ता संवाददाता...