मुंबई उपजिलाधिकारी को दिया गया ज्ञापन .
वरिष्ठ संवाददाता/मुंबई वार्ता

राज्य में हिंदू मंदिरों की भूमि को हड़पने के कई मामले बढ़ रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र मंदिर महासंघ ने राज्य सरकार से मंदिरों की भूमि से अवैध कब्जा हटाने के लिए महाराष्ट्र में ‘एंटी लैंड ग्रैबिंग’ कानून बनाने की मांग की है।
संघ का मानना है कि राज्य में मंदिर की भूमि हड़पने वालों के विरोध में कोई दंडात्मक प्रावधान नहीं होने से देवस्थान की कृषि भूमि को हड़पा जा रहा है। मंदिर महासंघ के समन्वयक सुनील घनवट ने कहा कि,” इसमें भ्रष्ट राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत है। इस संबंध में महाराष्ट्र मंदिर महासंघ ने मुंबई शहर के उपजिलाधिकारी और अपर जिला दंडाधिकारी जयराज कारभारी को महासंघ के प्रतिनिधिमंडल की ओर से एक ज्ञापन सौंपा गया।”
इस अवसर पर हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति के संयोजक सुभाष अहिर, राजेंद्र सावंत, विनायक शिंदे, रमेश घाटकर, गंधर्व ठोंबरे, एड अनीश परळकर, रविंद्र दासारी, अनिल सिंह और महासंघ के प्रसाद मानकर उपस्थित थे।