शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता

बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित कुरार गांव मुंबई पब्लिक स्कूल क्रमांक 2 हिंदी के आदर्श शिक्षक राजेश सिंह का सेंट जॉर्ज हाई स्कूल के सभागृह में कल सत्कार सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उप शिक्षण अधिकारी अशोक मिश्रा ने अपने वक्तव्य में कहा कि राजेश सिंह एक कर्तव्य निष्ठ, शिक्षा के प्रति समर्पित शिक्षक के रूप में विभाग में 31 वर्ष तक शैक्षिक कार्य किये। इन्होंने अपने कर्तव्यों का पूरी तरह निर्वहन करते हुए 1 मार्च से सेवानिवृत हो गए।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भूमिहार समाज के अध्यक्ष अनिल राय, पूर्व विभाग निरीक्षक रामराज पाल, मुख्याध्यापिका फूला देवी जयसवाल, सरिता चौहान, वीरेंद्र प्रताप सिंह,ईश्वर देव पाल,अजय सिंह,लव कुमार मिश्रा, रामसिंह, आचार्य गुलाब शास्त्री सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मंच संचालन शिक्षक सभा के जनरल सेक्रेटरी शरद सिंह और गीत संगीत की प्रस्तुति राजेश सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। वरिष्ठ शिक्षक सुधीरानंद पांडे,अमर बहादुर सिंह प्रदीप सिंह,सभा शंकर सिंह, लालचंद पांडे ने गौरव मूर्ति शिक्षक राजेश सिंह को सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं दी।