मुंबई वार्ता संवाददाता

मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। यह याचिका उत्तर भारतीय विकास सेना के प्रमुख सुनील शुक्ला ने दायर की है। सुनील शुक्ला ने याचिका में आरोप लगाया है कि मनसे कार्यकर्ता हिंदी भाषियों पर हमले कर रहे हैं। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि राज ठाकरे के भड़काऊ भाषणों के कारण हिंदी भाषियों पर हमले हो रहे हैं।
याचिकाकर्ता ने चुनाव आयोग से मनसे की मान्यता रद्द करने की भी मांग की है।अब देखना यह है कि इस याचिका के बाद मनसे की क्या प्रतिक्रिया होती है?


महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे(Raj Thackeray) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। राज ठाकरे ने गुड़ी पड़वा के मौके पर अपने कार्यकर्ताओं को कुछ आदेश दिए थे।
राज ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं को कहा था कि वे जांच करें कि बैंकों, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों में मराठी भाषा का प्रयोग किया जा रहा है या नहीं। इसके बाद राज्य भर में मनसे कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग बैंकों में जाकर मराठी भाषा के इस्तेमाल पर जोर दिया।
इसके बाद उत्तर भारतीय विकास सेना के प्रमुख सुनील शुक्ला ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। उन्होंने आरोप लगाया कि MNS कार्यकर्ता हिंदी भाषियों पर हमला कर रहे हैं और राज ठाकरे के भड़काऊ भाषणों के कारण ऐसा हो रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग से MNS की मान्यता रद्द करने की भी मांग की है।


