सतीश सोनी/ मुंबई वार्ता

शुक्रवार को मुंबई-गोवा हाईवे पर वीर के पास एक दुर्घटना में महाड के चार लोगों की मौत हो गई थी. इस दुर्घटना के लिए नागरिकों ने महाड स्थित सरकारी स्वास्थ्य क्लिनिक ट्रॉमा केयर अस्पताल की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है .
सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के विरोध में महाड के हजारों नागरिकों ने आज मोर्चा निकाला. इस मोर्चे में महिलाएं भी भारी संख्या में शामिल हुई,. इस मोर्चे मे उद्धव बाळासाहेब ठाकरे शिवसेना की नेता स्नेहल जगताप आक्रमक रूप में दिखाई दीं.


