महात्मा फुले वाडा और सावित्रीबाई फुले स्मारक के विस्तारीकरण कार्य कोउपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की प्रशासनिक मंजूरी

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

पुणे स्थित महात्मा फुले वाडा और क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले स्मारक के विस्तारीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण और निवासियों के पुनर्वास हेतु उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है। इन कार्यों के लिए 200 करोड़ रुपये की निधि स्वीकृत की गई है।

इस प्रशासनिक मंजूरी से स्मारक के विस्तारीकरण कार्यों में तेजी आएगी।पुणे शहर में महात्मा फुले वाडा और क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले स्मारक के विस्तारीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण और निवासियों के पुनर्वास के कार्य हेतु 200 करोड़ रुपये की निधि बजट में स्वीकृत की गई है। विस्तारीकरण के तहत भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास के बाद फुले वाडा और सावित्रीबाई फुले स्मारक को जोड़ने के लिए एक मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही, दोनों स्मारकों का संरक्षण और विकास किया जाएगा। प्रशासनिक मंजूरी के बाद, स्वीकृत निधि को पुणे नगर निगम को वितरित किया जाएगा, जिससे इन स्मारकों के कार्यों में तेजी आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सत्ता-वाटप पर नहीं बनी सहमति, मुंबई महापौर चुनाव स्थगित।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना (शिंदे...

वेतन न मिलने से मुंबई के सरकारी बालगृहों की सुरक्षा खतरे में, 40 सुरक्षाकर्मी ड्यूटी से नदारद।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के तीन सरकारी संचालित बालगृहों...

ओशिवारा फायरिंग मामला: अभिनेता-निर्माता कमाल आर. खान गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई पुलिस ने ओशिवारा इलाके में...

कुरियर से हो रही सोने की तस्करी का पर्दाफांश।

● करोडो का सोना बरामांद, दो गिरफ्ताऱ. मुंबई वार्ता संवाददाता...