महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष आरएसएस की योजना पर चल रहे हैं- मेराज सिद्दीकी.

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

● उर्दू स्कूल देश के विकास में एक प्रमुख भूमिका निभाते हैं।

महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने हालिया बयान में उर्दू मीडियम स्कूल पर निशाना साधा है, उससे पूरे राज्य में काफी गुस्सा है.आज समाजवादी पार्टी मुंबई के प्रमुख महासचिव मेराज सिद्दीकी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह आरोप लगाते हुए कहा कि प्यारे खान दरअसल आरएसएस की योजना पर चल रहे हैं.

समाजवादी पार्टी मुंबई अल्पसंख्यक क्षेत्र अध्यक्ष सईद अहमद खान ने कहा कि तीन-चार महीने में नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं, बीजेपीआरएसएस समाज में फिरकापरस्ती का जहर और फैलायेगी . प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे लोगों पर प्रतिबंध लगाना मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है ताकि राज्य में शांति व्यवस्था बनी रहे.

डॉक्टर जेबा मलिक महासचिव समाजवादी पार्टी मुंबई ने कहा कि हाल के दिनों में हाजी मलंग की दरगाह पर जो किया गया वह भी निंदनीय है. दरगाह हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का जंक्शन है और दोनों समुदायों के बीच दूरियां पैदा करना देश के लिए अच्छा नहीं है.इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री से प्यारे खान को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

क्योंकि में 6 साल का लीप: तुलसी-मिहिर की ज़िंदगी अब दो अलग राहों पर।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी स्टार प्लस का आइकॉनिक शो क्योंकि...

मीरा भायंदर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी एंटी-करप्शन डिपार्टमेंट ने मीरा भायंदर म्युनिसिपल...

दिवाली को UNESCO का स्टेटस मिलने से पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति को फैलाने में मदद मिलेगी।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी प्रदेश के कल्चरल अफेयर्स मिनिस्टर...

अमिताभ बच्चन ने की डॉ अनील मुरारका के समाज कल्याण के सेवा कार्य की सराहना की।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने...