सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

पालघर के गरगांव का यह कौआ वायरल हो गया है। वह कुछ ऐसी आवाजें निकालते नजर आते हैं जो मानवीय शब्दों जैसी लगती हैं।


पालघर जिले के सुदूर वाडा तालुका के गरगांव गांव की 12वीं कक्षा की छात्रा तनुजा मुकने ने तीन साल पहले पेड़ के नीचे गिरे एक पंद्रह दिन के कौवे के बच्चे को घर ले आई और उसकी देखभाल की।
तीन साल बाद यह कौआ घर में सभी से इंसानी आवाज में बात कर रहा है। तब से यह कौआ उनके घर में पल रहा है ।
यह कौआ पिछले एक महीने से अचानक ‘बोलने’ लगा है। मुकने परिवार का दावा है कि वह चाचा, पिताजी, मां आप क्या कर रहे हैं, जैसे शब्द बोलता है।


