मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

मुंबई क्राइम ब्रांच ने माफिया सरगना छोटा राजन के गुंडे डी.के. राव को धमकाने और हफ्ता वसूली के मामले में गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त राज तिलक रौशन ने दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने मिमीत बूता के व्यापार में रु 1.25 करोड़ निवेश किए थे। निवेश के रुपये वापस मांगने पर डी.के. राव, अनिल ने शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी।


इसी मामले में डी.के. राव, अनिल सिंह, मिमीत बूता को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।



Good