मुंबई वार्ता संवाददाता

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), मुंबई द्वारा दिनांक 26 जून को अटल स्मृति उद्यान, बोरीवली पश्चिम में एक प्रभावशाली मॉक पार्लियामेंट सेशन का आयोजन किया गया। इस सत्र में मुंबई के विभिन्न हिस्सों से आए 100 से अधिक गैर-राजनीतिक युवाओं ने भाग लिया और भारतीय इतिहास के काले अध्याय आपातकाल, मुंबई इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे ज्वलंत मुद्दों पर जोरदार और जागरूक संवाद प्रस्तुत किया।


इस अवसर पर पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी जी, बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय जी, भाजपा महाराष्ट्र प्रवक्ता अतुल शाह जी, भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष एवं सिद्धिविनायक न्यास कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी जी, उत्तर मुंबई भाजपा महामंत्री निखिल व्यास जी, विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता श्रीराज नायर जी, अटल स्मृति उद्यान संयोजक शरद साटम जी एवं भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना जी, ने युवाओं का मार्गदर्शन किया।
भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना ने कहा की, “आपातकाल भारत के लोकतंत्र का काला अध्याय रहा है। कांग्रेस सरकार ने उस समय नागरिकों के मौलिक अधिकारों को निलंबित कर, अत्याचार और दमन का रास्ता अपनाया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के शब्दों में — अनुशासन के नाम पर अनुशासन का खून किया गया था। हम चाहते हैं कि आज का युवा उस अंधकारमय कालखंड से सीखे और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प ले। इसीलिए यह मॉक पार्लियामेंट आयोजित की गई है।”
भाजयुमो का यह प्रयास न केवल युवाओं में लोकतांत्रिक जागरूकता उत्पन्न करने की दिशा में एक ठोस कदम है, बल्कि उन्हें नेतृत्व, संवाद और दायित्व की भावना से जोड़ने का एक प्रेरणादायी मंच भी है।