श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई एंटी नार्कोटिक्स सेल की वर्ली, घाटकोपर और आजाद मैदान यूनिट ने ड्रग्स डीलरो के ख़िलाफ़ कार्रवाई करते हुए रू 5.80 करोड़ की ड्रग्स समेत कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


ANC,आजाद मैदान यूनिट के पुलिस अधिकारियों ने गश्त के दौरान पवई इलाके में शक के आधार पर एक आरोपी को रोक कर उसकी जांच की। जांच के दौरान उसके पास से 108 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया है। बरामद ड्रग्स की कीमत रू 21.60 लाख बताई जा रही है।
ANC,घाटकोपर यूनिट ने ओशीवरा इलाके में गश्त के दौरान एक आरोपी को 2.040 किलो हाइड्रोपेनिक वीड समेत गिरफ्तार किया है। इस ड्रग्स की कीमत रू 2.04 करोड़ बताई जा रही है।
ANC,वर्ली यूनिट ने दादर पश्चिम में गश्त के दौरान एक आरोपी को 3.550 ग्राम हाइड्रोपेनिक वीड समेत गिरफ्तार किया है।
सह पुलिस आयुक्त (अपराध) लखमी गौतम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शशि कुमार मीना, पुलिस उपायुक्त (ANC, मुंबई) शाम घुगे, सहायक पुलिस आयुक्त सुधीर हीरडेकर के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई ANC घाटकोपर यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक अनिल ढोले , आजाद मैदान यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक राजेंद्र दहीफले और वर्ली यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक संतोष सालुंखे की टीम ने की है।


