श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

कस्टम विभाग ने मुंबई एयरपोर्ट पर एक यात्री को गिरफ्तार कर 785 ग्राम कोकीन बरामद किया है। बरामद कोकीन की कीमत रू 7.85 करोड़ बताई जा रही है।


मुंबई एयरपोर्ट पर 9 अप्रैल को आई फ्लाइट क्रमांक UR430 के यात्रियों की गहन जांच के दौरान एक यात्री को रोका। मेडिकल जांच के दौरान मालूम हुआ कि उसने कोकीन के कैप्सुल निगला हुआ था। मेडिकल मदद से सारी कोकीन बरामद की गई। संबंधित यात्री के ख़िलाफ़ आपराधिक मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।