श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

कस्टम विभाग ने मुंबई एयरपोर्ट से सोने की तस्करी के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य मामले में एक आरोपी को अवैध रूप से विदेशी मुद्रा साथ ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात बहरीन और दमन से आए 2 यात्रियों की तलाशी के दौरान उनके पास से 247 ग्राम सोने की छड़ बरामद हुई। यात्री सोने को ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे।


एक अन्य मामले के अंतर्गत कस्टम विभाग ने मुंबई से बैंकॉक जाने वाले एक यात्री की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 90,000 अमेरिकी डॉलर बरामद हुआ, जिसकी भारतीय मुद्रा के अनुसार 76.23 लाख कीमत है। कस्टम नियमानुसार उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।