मुंबई कांग्रेस गुजराती सेल की ओर से मनपा एन विभाग के सहायक आयुक्त के साथ की बैठक ।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

कांग्रेस गुजराती सेल की ओर से मनपा एन विभाग के सहायक आयुक्त के साथ की बैठक मुम्बई: मानसून का मौसम करीब आ रहा है। ऐसे में घाटकोपर और विद्याविहार इलाके के निचले इलाकों में जलजमाव और नालों की सफाई, सड़कों की मरम्मत तथा नागरिक समस्याओं को लेकर मुंबई कांग्रेस गुजराती सेल की ओर से एन वार्ड के सहायक मनपा आयुक्त के साथ बैठक की।

बैठक में प्रमुख रूप से मुंबई कांग्रेस गुजराती सेल के अध्यक्ष केतन शाह ,गौरांग पटेल, डॉ. पृथ्वी देसाई, हीरालाल हरिया, विपुल गोडा, नितिन गंगर, कमलेश कपासी और मनोज राजभर शामिल थे।मनपा के सहायक आयुक्त गजानन बेल्लाले ने अपने अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में नागरिक समस्याओं को ध्यान से सुना। इस दौरान मनपा के संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मुद्दे शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बता दें कि बैठक में नागरिकों की समस्याओं विशेष रूप से नालों की सफाई,स्ट्रीट लाइट लगाने, रखरखाव स्पीड ब्रेकर की आवश्यकताजगह जगह चल रहे निर्माण स्थलों पर बाड़ लगाने की ,सड़क चौड़ीकरण प्रक्रिया में हो रही दिक्कतों ,कुछ क्षेत्रों में तारकोल की सड़कों की तत्कालआवश्यकताक्षतिग्रस्त सड़कों और टूटी हुई गटर लाइनों की मरम्मत प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध के खिलाफ सख्त कार्रवाईमानसून में जलजमाव को रोकने के उपाय, पेड़ों की शाखाओं की छंटाई,सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण को लेकर मुंबई कांग्रेस गुजराती सेल ने सहायक मनपा का ध्यान संज्ञान में लाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बने विनोद मिश्र।

मुंबई वार्ता संवाददाता इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) ने...

एमपीसीबी ने टारमट लिमिटेड की यूनिट पर लगाई ताला-बंदी, गंभीर प्रदूषण उल्लंघनों पर तत्काल बंद करने के आदेश।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी) ने...

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुख्य आरोपी आकाशदीप कराज सिंह को जमानत दी।

मुंबई वार्ता संवाददाता बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को पूर्व...