जय सिंह / मुंबई वार्ता

मुंबई के फेरीवालों ने अपनी व्यथा प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का एक अनोखा रास्ता अख्तियार किया है .नासवीं नामक संस्था ने आजाद हॉकर्स युनियन के साथ मिलकर सोशल मीडिया के माध्यम से आज अपनी व्यथा वीडियो बनाकर शेयर करेंगे .
मुंबई मे फेरीवालों के नेता बाबू दया शंकर सिंह ने बताया कि मुंबई मे मनपा और पुलिस जानबूझकर फेरीवालों को उजाड़ने मे लगी है . मुंबई उच्च न्यायालय भी देश के क़ानून को फेरीवालो पर लागू करने का कड़ाई से आदेश नहीं दे रहा है . मनपा मन माना से लोगो को उजाड़ने मे लगी है . सैकड़ो फेरीवाले पिछले 5 महीने से बेरोजगार है, इनमें बोरीवली, कांदिवाली, चेम्बुर, ना खुदा मार्केट, फाउंटेंन, दादार, सहित मुंबई के 20स्थान हैं जहाँ से कोर्ट ने स्टेशन से मात्र 150 मीटर तक कार्रवाई करने का आदेश दिया है लेकिन मनपा पूरा इलाका साफ कर रही है .
दया शंकर सिंह ने लोगो का रोजगार उजाड़ने पर दुख व्यक़्त किया है . इसीलिए नासवीं (नेशनल स्ट्रीट वेंडर ) नामक संस्था के अध्यक्ष चन्दप्रकाश व समन्वयक अरविन्द सिंह जी ने पूरे देश के फेरिवालों से वेंडर दिवस न मनाकर अपना दुख ,वीडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री को टैग कर अपनी व्यथा बताने का आव्हान किया है.


