मुंबई के बोरीवली (संजय गांधी) राष्ट्रीय उद्यान में सावन महीने में (कांवर जल) मना किए जाने पर बीजेपी विधायक संजय उपाध्याय द्वारा विरोध प्रदर्शन।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुंबई के बोरीवली (संजय गांधी) राष्ट्रीय उद्यान में सावन महीने में (कांवर जल) मना किए जाने पर बीजेपी विधायक संजय उपाध्याय ने भाजपा कार्यकर्ताओं समेत विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि सावन महीना शिवभक्तों के लिए अत्यंत पवित्र होता है और पिछले 20 वर्षों से संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान, बोरीवली से कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से निकलती रही है। इस यात्रा से कभी भी लॉ एंड ऑर्डर की समस्या नहीं हुई। इसी संदर्भ में एक बैठक आयोजित की गई थी जिसमें वन विभाग, कस्तुरबा मार्ग पुलिस, तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और यात्रा को लेकर पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व जिला पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की आस्था का सम्मान होना चाहिए और यदि आवश्यकता पड़ी तो भाजपा कार्यकर्ता हमेशा मैदान में उतरने को तैयार हैं।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय उद्यान की गुफाएं सिर्फ ऐतिहासिक नहीं, श्रद्धा का केंद्र हैं जहां पूजा-अर्चना की अनुमति अब केंद्र सरकार ने दे दी है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आओ हम झुनझुना बजाएं !

मुंबई वार्ता/कवि/सुरेश मिश्र ओढ़ लबादा निर्धनता का, माल पुवा छुप-छुप...

पंडित रूपनारायण त्रिपाठी की 36वीं पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय कालजयी रचनाकार , पत्रकार पं0...

मानस परिवार द्वारा 14 मार्च को आयोजित होगा ‘होली स्नेह मिलन समारोह’।

मुंबई वार्ता संवाददाता रंगों और उमंगों के त्योहार...