श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई क्राइम ब्रांच के साइबर सेल की तत्परता के कारण गुरुवार को एक व्यक्ति के साथ हो रही करोड़ों की हेराफेरी रोकी गई। इस बात की जानकारी क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावाडे ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 अप्रैल दोपहर डेढ़ बजे के करीब शिकायतकर्ता ने साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज की। शिकायतकर्ता के अनुसार किसी ने उसका ईमेल हैक कर लिया जो कि कंपनी के बैंक अकाउंट से जुड़ा हुआ था। हैकर ने कोटक महिंद्रा बैंक खाते में रखे रू 11,34,85,258 रुपये दो भिन्न-भिन्न खातों में ट्रांसफर करने की कोशिश की।
मामले की शिकायत मिलते ही साइबर सेल हरकत में आ गया। साइबर सेल की पुलिस निरीक्षक निवृति बावसकर, सहायक पुलिस निरीक्षक नगराल, पुलिस उप निरीक्षक राउल,काकड ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बैंक ट्रांसैक्शन को रोका। पुलिस की मुस्तैदी से करोड़ों रुपए की हेराफेरी को रोकने में सफलता मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।