श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता
मुंबई क्राइम ब्रांच 5 ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 किलो एमडी ड्रग्स बरामद किया है, जिसकी कीमत रू 4 करोड़ बताई जा रही है।

मुंबई क्राइम ब्रांच 5 के पुलिसकर्मियों ने अंधेरी पश्चिम स्थित अंबोली पुलिस थाने के इलाके में शक के आधार पर दो लोगों को रोककर उनकी जांच की। जांच के दौरान दोनों आरोपियों के पास से कुल 2 किलो एमडी बरामद किया। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।


