सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना मुंबई पुलिस के नए साइबर सुरक्षा अभियान का चेहरा बन गए हैं। यह अभियान उन खास लोगों के लिए शुरू किया गया है जो आसानी से साइबर अपराध का शिकार हो जाते हैं।


अभियान के तहत, एक प्रमोशनल वीडियो के माध्यम से गायक-अभिनेता आयुष्मान न केवल ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं, बल्कि धोखाधड़ी से बचने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स भी दे रहे हैं। यह देखा गया है कि आम लोग ही साइबर अपराध के शिकार होते हैं। क्योंकि वे आधुनिक तकनीक से अवगत नहीं हैं।
इस अभियान के जरिए मुंबई पुलिस गायक-अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ मिलकर लोगों में जागरूकता फैलाना चाहती है।
साइबर सुरक्षा के बारे में आयुष्मान खुराना ने कहा कि साइबर सुरक्षा का महत्व काफी बढ़ गया है क्योंकि ऑनलाइन धोखाधड़ी और घोटालों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। इसलिए, लोगों का सतर्क और जागरूक रहना महत्वपूर्ण है। मुंबई पुलिस से जुड़ना गर्व की बात है, जो मुंबईवासियों को चौबीसों घंटे सुरक्षा प्रदान करती है। यह हेल्पलाइन और सार्वजनिक सुरक्षा घोषणा साइबर अपराध से लोगों की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।