मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पांच आरोपियों को अंधेरी की एक होटल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया हैं। सभी पांच आरोपी शार्प शूटर्स हैं और सब अलग-अलग राज्य से मुंबई में आए थे।पुलिस ने आरोपियों के पास से जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास दिनेश ठाकुर, देवेंद्र सक्सेना, श्रेयस यादव, सुमित कुमार और विवेक कुमार के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह सभी लोग एक शख्स की हत्या के इरादे से यहां आए थे।आरोपियों के पास से ज़िंदा कारतूस और हथियार मिलने के बाद पुलिस को शक है कि ये किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए इरादे से मुंबई पहुंचे थे। पुलिस अब इन लोगों की क्राइम हिस्ट्री का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। जांच के लिए अलग-अलग राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार शूटर कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के है।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या सभी आरोपी किसी बड़ी योजना को अंजाम देने के लिए मुंबई आए थे।