
आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मनपा के बजट का स्वागत करते हुए कहा कि मुंबई मनपा के आयुक्त और प्रशासक भूषण गगरानी ने प्रस्तुत 2025-2026 का बजट वित्तीय स्थिरता और दीर्घकालिक वित्तीय योजना पर विशेष जोर देता है। जिससे शहर की विकास संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
अनिल गलगली ने कहा है कि इस साल के बजट में किसी भी नई बड़ी परियोजना की घोषणा नहीं की गई है। प्रशासन ने वित्तीय स्थिरता पर अधिक ध्यान केंद्रित किया है। कुल मिलाकर, मुंबई नगर निगम के इस बजट में बेस्ट, पर्यावरण, बुनियादी ढांचे, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है।वहीं स्लम इलाकों में व्यावसायिक निर्माण पर टैक्स लगाने पर विचार कर रही है। यह टैक्स स्लम इलाकों में चलने वाली दुकानों, फैक्ट्रियों, गोदामों और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर लागू होगा। अनिल गलगली ने कहा कि इससे मनपा को अतिरिक्त राजस्व मिलेगा।