श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई महानगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने युद्ध स्तर पर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।


इसी तैयारी के अंतर्गत भाजपा ने मुंबई महानगर पालिका चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। इस समिति में 5 उत्तर भारतीय नेताओं को भी सम्मिलित किया गया है। विधायक संजय उपाध्याय, विद्या ठाकुर, राजहंस सिंह पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह और पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा को इस समिति में शामिल कर चुनाव संचालन की जिम्मेदारी दी गई है।


विधायक संजय उपाध्याय को वार्ड स्तर पर चुनावी तैयारी का जायजा लेने के लिए उत्तर मध्य मुंबई की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिन 27 नेताओं को मुंबई मनपा चुनाव संचालन समिति में शामिल किया गया है उनके नाम इस प्रकार हैं:-


जिन भाजपा नेताओं को वार्ड स्तर की चुनावी तैयारी की विवेचना की जिम्मेदारी दी गई है, उनके नाम निम्नलिखित है:-


उपर्युक्त सभी नेताओं को वार्ड स्तर की चुनावी तैयारी की रिपोर्ट आगामी 7 जुलाई तक मुंबई भाजपा कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशिष शेलार ने दिया है।