सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

मुंबई के पूर्वी उपनगर विक्रोली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सोमवार रात विक्रोली के पूर्व स्थित कन्नमवर नगर में एक लड़की ने 22 मंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना कन्नमवर नगर में बिल्डिंग नंबर ९७ में हुई। आत्महत्या करने वाली लड़की का नाम हर्षदा टंडोलकर (२५) है।


इस लड़की ने आत्महत्या क्यों की इसका सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि इस घटना ने विक्रोली इलाके में हड़कंप मचा दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने इस घटना को बेहद भयावह बताया है।
सोमवार रात को यह लड़की इमारत की २२वीं मंजिल की छत पर गई और नीचे कूद गई। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण लड़की का शरीर दो टुकड़ों में कट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह दृश्य वाकई दिल दहला देने वाला था। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर लड़की के शव को कब्जे में ले लिया।
पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि लड़की को कोई मानसिक या शारीरिक परेशानी तो नहीं थी। इस जांच का नतीजा क्या निकलता है इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।