श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

“मुंबई महानगर पालिका गत पिछले 3 वर्षों से छठ महोत्सव का आयोजन 40 जगहों पर करती है। महोत्सव के दौरान भीड़भाड़ को रोकने के लिए मैंने मनपा से निवेदन किया है कि इस बार मुंबई में 60 जगहों पर मनपा छठ महोत्सव का आयोजन करे।” आज छठ महोत्सव के सम्बंध में मुंबई मनपा, पुलिस आयुक्त से बैठक के बाद भाजपा विधायक एवं मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने यह बाते कहीं।
उन्होंने कहा कि,” छठ महोत्सव की जगहों में बढ़ोतरी से आने वाले श्रीद्धांलुओ की भीड़भाड़ किसी भी एक तरह पर कम होगी। इसीलिए आगामी 27 ऑक्टोबर को मुंबई महानगर से छठ महोत्सव के लिए 60 जगहों पर आयोजन का निवेदन किया गया है। इसके अलावा उन सभी जगहों पर पर्याप्त संख्या में चलित शौचालयों, पानी की व्यवस्था करने को भी कहा गया है ।”


उन्होंने यह भी कहा कि, ” उक्त 60 जगहों पर सुरक्षा इंतजाम के लिए सीसीटीवी का इंतजाम किया जाए। सभी छठ कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्थाओं को ऑनलाइन इजाजत देने की व्यवस्था की जाए। जिन संस्थाओं ने पिछले साल इजाजत ली थी उन्हें आगामी 5 वर्षो के लिए इजाजत देने की व्यवस्था की जानी चाहिए। हमने मेट्रो और बेस्ट बसों की सुविधा 27 ऑक्टोबर को पूरी रात चलाने का निवेदन किया है जिससे श्रीद्धांलुओ को घर आने जाने में कोई परेशानी न हो।”





Good advise