मुंबई मेट्रो लाइन- 4 वडाला-कासारवडवली की निर्माण लागत में 1274.80 करोड़ रुपये की उल्लेखनीय वृद्धि.

Date:

मुंबई मेट्रो रूट-4 (वडाला-कासारवडवली) परियोजना के निर्माण में 1274.80 करोड़ रुपये की भारी वृद्धि और 5 साल की देरी मुंबई के विकास के लिए एक बड़ा झटका है। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली द्वारा आरटीआई के माध्यम से बताई गई इस जानकारी ने एमएमआरडीए के मेट्रो प्रशासन की ढिलाई और परियोजना प्रबंधन की कमी को उजागर किया है।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मेट्रो परियोजना कार्यान्वयन शाखा से विभिन्न जानकारी मांगी थी। मेट्रो परियोजना कार्यान्वयन शाखा ने अनिल गलगली को विस्तार से जानकारी दी। मुंबई मेट्रो लाइन- 4 वडाला-कासारवडावली का काम 12 अप्रैल 2018 को RInfra-ASTALDI और CHEC-TPL को सौंपा गया था। वडाला से कासारवडवली मेट्रो रूट 4 यह 32.32 किमी लंबा एलिवेटेड रूट है। इस रूट पर कुल 30 स्टेशन हैं। काम जुलाई 2021 तक पूरा होने की उम्मीद थी। अब नई डेडलाइन अगस्त 2026 है।

दंडात्मक कार्रवाई का अभाव:

अनिल गलगली ने परियोजना की लागत बढ़ने और समय पर काम पूरा नहीं होने के कारण दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। मुंबई मेट्रो लाइन-4 वडाला-कासारवडावली परियोजना की निर्माण की अपेक्षित लागत 2632.25 करोड़ थी। अब इसमें 1274.80 करोड़ की उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। लागत में वृद्धि और 5 साल की देरी को देखते हुए दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है लेकिन दुर्भाग्य से अभी तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई है।यह रूट मौजूदा ईस्टर्न एक्सप्रेस रोडवे, सेंट्रल रेलवे, मोनोरेल, मौजूदा मेट्रो रूट 2बी (डीएन नगर से मंडाले), मेट्रो रूट 5 (ठाणे से कल्याण), मेट्रो रूट 6 (स्वामी समर्थनगर से विक्रोली) के बीच इंटरकनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

हालाँकि, अनिल गलगली ने राय व्यक्त की है कि इतने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में देरी मुंबईकरों की सेवा के लिए खतरनाक है। गलगली ने मांग की है कि खर्च में बढ़ोतरी के लिए सरकार और एमएमआरडीए को जिम्मेदारी निश्चित की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

फिल्म स्टार सलमान का अंग रक्षक शेरा क्या कर रहा था विधानसभा में ?

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता https://youtu.be/ml1w3xVPA0g?si=5IqPFgLv8zqcbRvH राज्य का बजट सत्र चल रहा...

रायसीना कॉन्फ्रेंस में पहुंची हेमांगी वरलीकर.

मुंबई वार्ता संवाददाता वरली से शिवसेना (उबाठा) की नगरसेविका...

महाबोधि विहार का प्रबंधन सिर्फ बौद्ध समाज के हाथों में दो-नामदेव साबले.

हरीशचंद्र पाठक/मुंबई वार्ता महाबोधि विहार पर ब्राह्मणों का कब्जा...