हरीशचंद्र पाठक/मुंबई वार्ता

मुंबई: सोमवार को सिद्धार्थ कॉलोनी चेंबूर में राष्ट्रवादी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की बैठक में राकांपा रिपब्लिकन पार्टी के पक्षाध्यक्ष नामदेव साबले द्वारा मुरलीधर बाबूराव गायकवाड़ को महाराष्ट्र प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बता दें कि मुरलीधर गायकवाड़ मूल रूप से कर्नाटक बीजापुर के रहने वाले हैं और वह मांगगारुड़ी समुदाय से आते हैं । वे एक अंतरराष्ट्रीय तबला वादक के रूप में प्रसिद्ध हैं और उन्होंने सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा नाम कमाया है पूरे भारत का भ्रमण करते हुए मंगगारुडी समाज का संपूर्ण डाटा तैयार किया है। आज भी वे महाराष्ट्र के दलित , पीड़ित वर्ग के लिए तन, मन,धन से काम कर रहे हैं।अपने दिल और आत्मा से इस समाज के उत्थान के लिए काम करना जारी रखे हुए हैं। ऐसे लगनशील और कर्मठ कार्यकर्ता को पार्टी के पक्षाध्यक्ष नामदेव साबले ने महाराष्ट्र का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष मंजप्पा गावड़ा, महाराष्ट्र प्रदेश सचिव अजय ठोंम्बे, मुंबई अध्यक्ष संजय लांडगे, यूथ रिपब्लिकन के मुंबई अध्यक्ष एडवोकेट कनिष्क साबले, महाराष्ट्र राज्य संगठक राहुल कांबले, साप्ताहिक लहू गढ़ के संपादक और दलित नेता विजय क्षीरसागर, गायिका राजेश्वरी गायकवाड़, मुक्ताई ब्रिगेड की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति क्षीरसागर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में बाला साहेब लोंढे, लखन कस्बे, पोपट भाऊराव सकट एवं दीपक कस्बे ने कड़ी मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाया।


