श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 48,417 रिक्शा एवं टैक्सी चालकों के ख़िलाफ़ मुंबई यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार रेल्वे स्टेशनो के बाहर अक्सर रिक्शा एवं टैक्सी चालक यात्रियों को बिठाने से मना कर देते हैं। कुछ लोग तय यात्रियों की संख्या से अधिक यात्रियों को बिठाते है, कुछ रिक्शा, टैक्सी चालक बिना बैच या बिना गणवेश के रिक्शा, टैक्सी चलाते हैं। यातायात के नियमों की अनदेखी करने वाले 48,417 रिक्शा, टैक्सी चालकों के ख़िलाफ़ ई-चालान किया गया है।
किराया नकारने वाले 28,814, बिना गणवेश वाले 1164, तय संख्या से अधिक सवारी बिठाने वाले 8268 एवं अन्य नियमों की अवहेलना करने वाले 12171 रिक्शा, टैक्सी चालकों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई है।
इन लोगों से 40,25,356 रुपये की राशि दंड स्वरूप वसूली गई है। इसके अलावा 28814 रिक्शा, टैक्सी चालकों के लाइसेन्स रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।