रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

दक्षिण मुंबई की विभिन्न विद्यालयों में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का युवा सेना प्रमुख एवं विधायक आदित्य ठाकरे के हाथों सम्मानित किया गया ।


शिवसेना शाखा क्रमांक 225 तथा युवा सेना विस्तारक अजिंक्य धात्रक, शाखा प्रमुख जयवंत नाईक, व महिला शाखा संगठिका सुरेखा हंडोरे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री, तथा लैपटॉप देकर उनका सम्मान किया गया ।


इस अवसर पर शिवसेना उपनेता एवं विधायक सचिन भाऊ अहिर, शिवसेना उप नेता रवींद्र मिर्लेकर, शिवसेना उपनेता राजकुमार बाफना, शिवसेना उपनेता अशोक धात्रक, पूर्व नगर सेवक ज्ञानेश्वर गावड़े, विभाग प्रमुख संतोष शिंदे, पूर्व नगर सेविका अरुंधती दुधवड़कर, महिला विभाग संगठिका माई परब, पूर्व विभाग संगठिका जयश्री बल्लीकर, विधानसभा प्रमुख विकास मयकर, महिला विभाग प्रमुख पल्लवी सकपाल, सह विधानसभा संगठिका विशाखा पेडणेकर, करुणा गीत, उप विभाग प्रमुख बाजीराव मालसुरे, उप विभाग संगठिका बीना दैंडकर, युवा सेना कुलाबा विधानसभा अधिकारी विकास आडुलकर युवती अधिकारी पायल ठाकूर सहित दक्षिण मुंबई शिवसेना के सभी पदाधिकारी एवं शिव सैनिक भारी संख्या में उपस्थित थे ।


