राजस्थानी महिला मंडल द्वारा जागृति सम्मेलन में नारी सशक्तिकरण पर चर्चा.

Date:

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थानी महिला मंडल द्वारा जागृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का विषय था – “नारी सशक्तिकरण कितना?”

यह आयोजन तेजपाल हॉल, गौवालिया टैंक में हुआ, जिसमें प्रतिष्ठित अतिथियों ने महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण पर विचार-विमर्श किया।

मुख्य अतिथि भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने अपने वक्तत्व से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।साथ ही सरकार द्वारा महिलाओं के हित में किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन डॉ. मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को कुशलतापूर्वक संयोजित किया और महिलाओं की शक्ति व सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। प्रसिद्ध एडवोकेट श्रीमती मृणालिनी देशमुख ने महिलाओं को न्याय मिलने में होने वाली कठिनाइयों एवं महिलाओं के हित में बनाए गए कानून पर प्रकाश डाला।

महिला प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम के दौरान “महिला प्रतिभा सम्मान” से आईएएस अधिकारी सुश्री सारिका जैन को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने आत्मबल और मेहनत के दम पर UPSC परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्तमान में वे आयकर विभाग में वरिष्ठ अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें ट्रॉफी , शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सारिका जैन का एक प्रेरणादायक वीडियो भी प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी को अत्यधिक प्रेरित किया। उनके संघर्ष और सफलता की कहानी से यह सीख मिली कि कठिन समय में हमें धैर्य और हिम्मत बनाए रखनी चाहिए। संस्कृतिक प्रस्तुति– सीता का धैर्य और आत्मबलसम्मेलन में बेंगलुरु की प्रसिद्ध कलाकार अंजना चांडक ने ‘सीता’ नामक एकल नाट्य प्रस्तुति दी। इस नाट्य मंचन ने माता सीता के आत्मबल, धैर्य और सहनशीलता को सजीव रूप में प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।स्वागत भाषण मंडल की वरिष्ठ ट्रस्टी श्रीमती राजश्री बिरला द्वारा किया गया, जिन्होंने अतिथियों का स्वागत किया। अंत में मंडल अध्यक्ष श्रीमती लता रूंगटा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस कार्यक्रम की संकल्पना उर्मिला रुंगटा एवं माधुरी नेवटिया ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में लेखा रूंगटा एवं समस्त कार्यकारिणी समिति का विशेष योगदान रहा।इस जागृति सम्मेलन ने नारी सशक्तिकरण की वास्तविक स्थिति पर सार्थक संवाद स्थापित किया और इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए समाज की सामूहिक जिम्मेदारी को रेखांकित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

औरंगजेब की मजार पर सख्त पहरा।

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता रमजान का आखिरी शुक्रवार को लेकर...

कांग्रेस को जोर का झटका, चंद्रकांत दायमा ने थामा राकांपा का दामन।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय महाराष्ट्र में अस्तित्व बचाए रखने...

गौपालन के साथ उनका सम्मान और संरक्षण हमारी परंपरा– डॉ द्रिगेश यादव।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय यदुवंशियों और गाय के बीच...

भिवंडी में हत्या के प्रयास का आरोपी ‘तात्या’ जमानत पर रिहा।

● जेल के बाहर हंगामा, पुलिस ने समर्थकों को...