मुंबई वार्ता संवाददाता

राज्य चुनाव आयोग ने आम चुनाव-2025 की तर्ज पर बृहन्मुंबई नगर निगम की 227 वार्ड संरचना को मंजूरी दे दी है।


नागरिकों को इस योजना पर आपत्तियाँ और सुझाव प्रस्तुत करने के लिए 4 सितंबर तक का समय दिया गया था।जिसके बाद, बीते तीन दिनों में 494 आवेदन और सुझाव प्राप्त हुए। सुनवाई के बाद, मुंबई के 227 वार्डों को बरकरार रखते हुए, 2017 के अनुसार वार्डों में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है।


अंतिम रूप से तैयार वार्ड संरचना को सरकारी राजपत्र में और नगर निगम की वेबसाइट — https://mcgm.gov.in/irj/portal/anonymous/qlBMCElectio2025 लिंक पर 6 अक्टूबर, 2025 को प्रकाशित किया गया था।
राज्य में लंबे समय से रुके हुए स्थानीय निकायों के चुनाव निकट भविष्य में होने की उम्मीद है। BMC ने आगामी चुनावों के लिए वार्डों की भौगोलिक सीमाओं के संबंध में अगस्त में मसौदा योजना जारी की थी।


