राज्य में कई स्थानों पर मूसलधार बारिश; प्रशासन सतर्क रहकर करे राहत कार्य- उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

राज्य के कई हिस्सों में विशेष रूप से मुंबई, कोंकण और पश्चिम महाराष्ट्र में मूसलधार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने आगामी कुछ घंटों में तेज बारिश की संभावना जताई है। इस स्थिति को देखते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रशासन को सतर्कता बरतने और प्रभावी राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने इस संदर्भ में ठाणे और नासिक के जिलाधिकारियों एवं ठाणे और मुंबई के महापालिका आयुक्तों से चर्चा कर निर्देश जारी किए। रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पालघर और रायगढ़ जिलों के अधिकारियों से भी उन्होंने स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक राहत उपायों के निर्देश दिए।इन सभी जिलों के आपदा प्रबंधन केंद्रों को 24 घंटे सक्रिय रखने के आदेश दिए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को सतर्कता और सावधानीपूर्वक काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि बारिश से सामान्य जनजीवन बाधित न हो और किसी प्रकार की जनहानि या वित्तीय हानि न हो, इसके लिए प्रशासन को समय रहते प्रभावी कदम उठाने चाहिए।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि संपूर्ण यंत्रणा सतर्क रहे और आवश्यकता पड़ने पर मदद एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किए जाएं। जलभराव वाले रास्तों, पुलों की स्थिति और विद्युत तारों पर विशेष ध्यान देने की बात उन्होंने कही। जर्जर और खतरनाक इमारतों को लेकर भी सावधानी बरतने को कहा गया है।

मुंबई और ठाणे जैसे स्थानों पर उपनगरीय रेल सेवा कैसे सुचारु रूप से चलती रहे, या किसी बड़े व्यवधान की स्थिति में यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए भी प्रशासन को सतर्क रहना चाहिए।उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें, अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और जो लोग सखल इलाकों में रहते हैं वे विशेष सतर्कता बरतें। “प्रशासन आपकी सहायता के लिए तत्पर है, लेकिन नागरिकों का सहयोग भी अत्यंत आवश्यक है,” ऐसा स्पष्ट रूप से उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा।

फिलहाल राज्य के मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे और नासिक जिलों में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है।राज्य सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है और नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं, ऐसा भी उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

BMC शिक्षक कामताप्रसाद यादव का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित...

पंडित लल्लन तिवारी मीरा भायंदर शहर के गौरव: मदन सिंह।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय मीरा भायंदर महानगरपालिका के वरिष्ठ...