श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता
विधानसभा चुनाव में 288 विधानसभा क्षेत्रों के करीब 9 करोड़ 70 लाख 25 हजार 119 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसमें 5 करोड़ 22 हजार 739 पुरुष मतदाता, 4 करोड़ 69 लाख 96 हजार 279 महिला मतदाता, 6 हजार 101 थर्ड पार्टी मतदाता.मतदाताओं की संख्या में पुणे जिला सबसे आगे है.
राज्य में 4.69 करोड़ महिला मतदाता
राज्य में 4,69,96,279 महिला मतदाता हैं. पांच जिलों रत्नागिरी, नंदुरबार, गोंदिया, भंडारा और सिंधुदुर्ग में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष से अधिक है। PwD मतदाताओं की कुल संख्या 6,41,425 है और सेवा मतदाताओं की संख्या 1,16,170 है।
राज्य में कुल 4136 उम्मीदवार
राज्य विधानसभा चुनाव मैदान में कुल 4 हजार 136 उम्मीदवार हैं. जिसमें 3,771 पुरुष, 363 महिलाएं और 2 अन्य उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं