राजन बलसाने मुंबई वार्ता

मोहना क्षेत्र के पूर्व नगरसेवक अध्यक्ष महेंद्र भाऊ गायकवाड़ के जन्मदिन के अवसर पर आज केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास अठावले ने महेंद्र गायकवाड़ के मोहना स्थित निवास पर जाकर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।


महेंद्र गायकवाड़ सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहते हैं और लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। महेंद्र गायकवाड़ के जन्मदिन के अवसर पर विभाग से लेकर शहर के लोग भी उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे।