रामलीला ,भारत की सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा : संजय सिंह।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अपार श्रद्धा, भव्यता और दिव्यता के साथ सार्वजनिक रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में रामलीला महोत्सव का आयोजन चल रहा है। “रामलीला भारत की सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा है, जो भारतीय मूल्यों और परंपराओं को जीवित रखती है और युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ती है।” उक्त उद्गार संजय सिंह (उपाध्यक्ष उत्तर भारतीय संघ) ने सार्वजनिक रामलीला महोत्सव समिति के उद्घाटन के अवसर पर व्यक्त किया।

सार्वजनिक रामलीला महोत्सव का भव्य आयोजन 7 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक पासपोली गांव, नीति पवई में किया जा रहा है। इस दौरान रामलीला महोत्सव का उद्घाटन संजय सिंह द्वारा किया गया, जबकि रामायण पाठ पूजा विधायक मुरजी पटेल के हाथों संपन्न हुआ।

इस दौरान कार्यक्रम में बतौर प्रमुख अतिथि क्लाइव डायस (पूर्व नगरसेवक), अंजलि दराड़े (पूर्व नगरसेविका), चन्द्रावती मोरे (नगरसेविका), अविनाश सावंत (पूर्व नगरसेवक), मनीष नायर (समाजसेवक), प्रमोद तिवारी (पोपट) (समाजसेवक), भारत सिंह (समाजसेवक) व अन्य अतिथियों में लल्लू प्रसाद यादव, सुरेंद्र मिश्रा, सुभाष शेरेकर, जमरोज़ ख़ान, सुखदेव गायकवाड़, संतोष गाड़े मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अध्यक्ष निहाल घनश्याम यादव, सचिव अनिल पांडेय, कार्यकारिणी सेक्रेटरी राकेश अनिल पांडे व कार्यकर्ता समरनाथ यादव, अजय यादव, संजय यादव, बंसराज यादव, पंचम यादव, भरतकुमार यादव के सहयोग से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

बता दें कि यह रामलीला महोत्सव वर्ष 2025 में 48वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और स्थानीय नागरिकों के सहयोग व उत्साह से प्रतिवर्ष अत्यंत श्रद्धा और भव्यता से आयोजित किया जाता है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दिल्ली स्थित लाल किला के पास हुआ ब्लास्ट , मुंबई समेत सभी महत्वपूर्ण ठिकानों पर हाई अलर्ट।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस ने सोमवार को कहा...

द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मज़बूत करने के लिए आईएनएस सावित्री मोज़ाम्बिक पहुँची।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी भारतीय नौसेना का एक अपतटीय गश्ती...

आरे पुलिस स्टेशन परिसर में नव निर्मित मंदिर की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव में आरे मिल्क कॉलोनी...

मनसे से गठबंधन पर अभी कोई चर्चा नहीं; नासिक की बैठक और कांग्रेस का कोई संबंध नहीं: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी स्थानीय निकाय चुनावों में महाराष्ट्र नवनिर्माण...