मुंबई वार्ता/राजन बलसाने

डॉ. श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन और श्री नवदुर्गा युवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित रासरंग 2025 उत्सव के अंतर्गत रविवार को महिलाओं के लिए विशेष भोंडला कार्यक्रम संपन्न हुआ।


इस पारंपरिक आयोजन में मराठी अभिनेत्री रुपाली भोसले मुख्य आकर्षण रहीं, जिन्होंने महिलाओं के साथ भोंडला खेलकर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।इस अवसर पर डोंबिवली ग्रामीण के विधायक राजेश मोरे के आमंत्रण पर शिंदे (गट) )की जया मोहन साधवानी और मोहन साधवानी प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।


साधवानी दंपति ने महिलाओं को प्रोत्साहित किया और आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन परंपराओं को सहेजने और समाज में एकता का संदेश देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ गई।


