राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी की धमकियों से डरने वाले नेता नहीं हैं: हर्षवर्धन सपकाल।

Date:

■ मुंबई एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का भव्य स्वागत

मुंबई वार्ता संवाददाता

जननायक राहुल गांधी देशहित में निडर और बेधड़क होकर कार्य कर रहे हैं। देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए वे बिना किसी भय के संघर्ष कर रहे हैं। अपनी जान को खतरा होने के बावजूद उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर और मणिपुर से मुंबई तक हजारों किलोमीटर की पदयात्रा निकालकर ‘भारत जोड़ो’ और ‘डरो मत’ का संदेश देश की जनता तक पहुंचाया है। भाजपा धमकी देने और पीठ में वार करने वाली पार्टी है। राहुल गांधी भाजपा की धमकियों से नहीं डरते, ऐसा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा।

कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक न्यायालयीन मामले के सिलसिले में भिवंडी जा रहे थे। इस दौरान जब वे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे तो कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य नसीम खान, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद वर्षा गायकवाड़, पूर्व मंत्री एवं विधायक असलम शेख, विधायक अमीन पटेल, विधायक ज्योति गायकवाड़, राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, रामचंद्र उर्फ आबा दलवी, मुंबई युवा कांग्रेस की अध्यक्षा ज़ीनत शबरीन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अब तक सौ से अधिक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपमानजनक बयान दिए हैं। भाजपा में यदि साहस है तो वह इसका विरोध करके दिखाए। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान युद्धविराम की घोषणा अमेरिका से डोनाल्ड ट्रम्प ने क्यों की? देश के किसानों को नुकसान पहुंचाने वाला अमेरिका के साथ व्यापार समझौता दबाव में क्यों किया गया? डोनाल्ड ट्रम्प प्रतिदिन भारत की बदनामी कर रहे हैं और देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचा रहे हैं, इसकी चिंता भाजपा को करनी चाहिए। राहुल गांधी के खिलाफ आंदोलन कर भाजपा स्वयं का ही उपहास करा रही है, ऐसा भी हर्षवर्धन सपकाल ने कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कांदिवली में आवारा कुत्तों का आतंक, 50 से ज्यादा लोगों को काटने का आरोप।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के कांदिवली पूर्व स्थित 90...

अब बीएमसी की हर खरीद सिर्फ ‘जेम’ पोर्टल से, 50 लाख की सीमा खत्म।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने सभी प्रकार...