मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

बुद्ध गया स्थान ब्राह्मणों से मुक्त कराने के लिए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के दक्षिण मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष संजय डोल्से के नेतृत्व में बिहार सरकार के खिलाफ चेंबूर पांजरा पोल पर मोर्चा निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।
बुद्ध गया स्थान को ब्राह्मणों से मुक्त कराने की मांग को लेकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय समाज कल्याण मंत्री रामदास आठवले के नेतृत्व में राज्य भर में आंदोलन चलाया जा रहा है।
इसी तरह, चेंबूर इलाके में जिला अध्यक्ष संजय डोल्से द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भीम अनुयायियों ने भाग लिया और बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बुद्ध गया स्थान को ब्राह्मण मुक्त किया जाना चाहिए ऐसी मांग की। इस मोर्चे के आयोजक आरपीआई के जिला
अध्यक्ष संजय डोल्से ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए हुए कहा कि बिहार के बुद्ध गया स्थान को ब्राह्मण मुक्त कराने के लिए आज पूरे देश में भीम सैनिकों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इस मोर्चे में अणुशक्ति नगर विधानसभा अध्यक्ष सुभाष साल्वे और आरपीआई आठवले गुट के चेंबूर विधानसभा अध्यक्ष रवि गायकवाड़ समेत बड़ी संख्या में पुरुष और महिला भीमसैनिक उपस्थित हुए।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।