रुद्राभिषेख,शिव विवाह के साथ महाभण्डारा संपन्न.

Date:

● 25सौ लोगों ने उठाया महाप्रसाद का लाभ

मुंबई वार्ता संवाददाता

भिवंडी के टेमघर इलाके के सिद्धिविनायक कॉम्प्लेक्स में स्थित श्री सिद्धिविनायक शिव मंदिर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रुद्राभिषेख के साथ महाभण्डारा का आयोजन किया गया।जिसका तकरीबन 2500 महिला-पुरुष ने लाभ उठाया .

सिद्धि नारायण ग्रुप के मालिक नारायण मच्छा ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवम डेवलपर्स के मालिक सागर मच्छा अपनी पत्नी पूजा सागर मच्छा व कई अन्य लोगों के साथ रात्री 8 बजे से 12 बजे तक विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोले नाथ का रुद्राभिषेख किया।तत्पश्चात बिधिवत भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती की शादी हुई।

इस दौरान मंदिर पर भोले भंडारी के दर्शन हेतु आने वाले भक्तों के लिए अल्पहार की व्यवस्था सिद्धि नारायण ग्रुप द्वारा किया गया था।तत्पश्चात दूसरे दिन यानी गुरुवार को दोपहर में 12 बजे से शाम को तीन बजे तक महाभण्डारा का आयोजन किया गया था।जहां पर प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।

इस दौरान तकरीबन 25 सौ लोगों ने महाप्रसाद का लाभ उठाया।पूजा से लेकर भंडारा तक का सारा आयोजन खुद नारायण मच्छा,मनोज गुज्जा,राकेश कुलकर्णी ,मच्छा परिवार व सिद्धि नारायण परिवार के देखरेख में संपन्न हुआ।सिद्धि नारायण ग्रुप के मालिक नारायण मच्छा ने बताया कि यह कार्यक्रम विगत 14 वर्षों से अनवरत जारी है।बता दे कि नारायण मच्छा भिवंडी के प्रसिद्ध भवन निर्माता है।जो विगत 23 वर्षों से शहर में बिल्डिंग निर्माण का काम कर रहे है।

भिवंडी के प्रसिद्ध रामेश्वर मंदिर,मानसरोवर शिव मंदिर,सुभाष नगर के शिवशंकर मंदिर सहित शहर के सभी शिव मंदिरो में धूमधाम से महाशिवरात्रि का त्योंहार मनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

ईश्वर के अलावा कहीं भी मन लगाया तो दुख मिलना निश्चित : अशोकानंद।

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता ईश्वर की शरण में...

धुले जिले के एक सरकारी गेस्ट हाउस में मिला करोड़ों रुपए कैश।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी https://youtu.be/4pRdsfMok5k?si=shYoLRKy7c_7tWkN महाराष्ट्र के धुले में एक सरकारी...

शिरडी बांध से गांव में घुसे पानी में एक भाई-बहन डूब गए।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी नीलवंडे बांध से कोरहाले गांव तक...

पालघर हत्याकांड का मामला सुलझा,एक नाबालिग समेत सात लोग गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/ सतीश सोनी पालघर पुलिस की स्थानीय...