● घटना सीसीटीवी में कैद.
सतीश सोनी/मुंबई वार्ता
चंद्रपुर में रेत माफिया की दादागिरी आए दिन बढ़ती जा रही है. हालही में वरोरा तहसील के शेगांव में रेत से भरा अवैध ट्रैक्टर पकड़ने से खफा रेत माफिया ने एक तलाटी (पटवारी) को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की गई.
यह मामला अभी शांत भी नही हुआ था कि चंद्रपुर जिले के विरुर पुलिस थाना इलाके में चल रही व्यापारियों की मीटिंग में घुसकर रेत माफिया ने जमकर मारपीट की है. मारपीट का पूरा मंजर वहां लगे CCTV कैमरा में कैद हो गया है. मामले की शिकायत पुलिस थाने में की जा चुकी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.


