रोशनी कमल फाउंडेशन ने आयोजित किया चेत जो सिंधी मेला।

Date:

राजन बलसाने/मुंबई वार्ता

रोशनी कमल फाउंडेशन द्वारा आयोजित चेत सिंधी मेला 25, 26 और 27 अप्रैल को अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। मेले का उद्घाटन पहले दिन संत काली साईं जी के करकमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर ओमी साईं भाऊ लीलाराम और जसप्रीत भाईसाहेब भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विधायक कुमार ऐलानी, मुरली अदनानी, गुरमुख जगवानी, महेश सुखरामानी, लाधाराम दादा, अजीत मणियाल, राजू जागियासी, लाल पंजाबी, महेश अग्रवाल, समाजसेविका जया साधवानी, और कल्याण के डीसीपी श्री अतुल जेंडे सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

पहले दिन प्रेम भारतीय द्वारा श्री झूलेलाल जी की महिमा का भव्य गायन प्रस्तुत किया गया।दूसरे दिन जतिन उदासी ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से माहौल को संगीतमय कर दिया।तीसरे दिन “Journey of Sindhis” की प्रस्तुति के साथ शुभम नथानी ने अपनी आकर्षक परफॉर्मेंस से सभी का मन मोह लिया।तीनों दिन हजारों की संख्या में लोगों ने मेले का आनंद लिया और सिंधी संस्कृति के इस अद्भुत आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की।

डॉ. रोशनी टोलानी द्वारा सिंधी संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा पीढ़ी को जोड़ने के इस प्रयास की सभी गणमान्य अतिथियों एवं नागरिकों ने विशेष प्रशंसा की। उनके कुशल नेतृत्व और अथक परिश्रम से यह आयोजन ऐतिहासिक सफल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सत्ता-वाटप पर नहीं बनी सहमति, मुंबई महापौर चुनाव स्थगित।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना (शिंदे...

वेतन न मिलने से मुंबई के सरकारी बालगृहों की सुरक्षा खतरे में, 40 सुरक्षाकर्मी ड्यूटी से नदारद।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के तीन सरकारी संचालित बालगृहों...

ओशिवारा फायरिंग मामला: अभिनेता-निर्माता कमाल आर. खान गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई पुलिस ने ओशिवारा इलाके में...

कुरियर से हो रही सोने की तस्करी का पर्दाफांश।

● करोडो का सोना बरामांद, दो गिरफ्ताऱ. मुंबई वार्ता संवाददाता...