लोकतंत्र, संविधान और महाराष्ट्र धर्म को बचाने की लड़ाई में कांग्रेस, शिवसेना के साथ है: हर्षवर्धन सपकाल।

Date:

● कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने ‘मातोश्री’ पर जाकर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से की भेंट

मुंबई वार्ता संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र धर्म को नष्ट करने निकली है। भाजपा संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म कर रही है। इसे बचाने के लिए महाविकास आघाडी और इंडिया गठबंधन काम कर रहे हैं। भाजपा के खिलाफ जो भी दल साथ आएंगे, कांग्रेस उनके साथ है। लोकतंत्र, संविधान और महाराष्ट्र धर्म की रक्षा के लिए हम शिवसेना के साथ खड़े हैं, ऐसा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ ने आज शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धवजी ठाकरे से ‘मातोश्री’ निवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में सपकाल ने कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी जिसमें कई मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।उन्होंने कहा कि प्रबोधनकार ठाकरे के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। प्रबोधनकार ठाकरे ने अपने लेखन में बताया है कि महाराष्ट्र धर्म कैसा होना चाहिए। ‘देवों का धर्म और धर्म के मंदिर’ पुस्तक में जिस तरह की विचारधारा रखी गई है, उसके विपरीत भाजपा आज धर्म का विनाश करने निकली है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान विरोधी है।लोकतंत्र, संविधान और शिव, शाहू, फुले, आंबेडकर के महाराष्ट्र धर्म की रक्षा के लिए आने वाले समय में साथ मिलकर लड़ना होगा। साथ ही, स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।

सपकाल ने कहा कि कांग्रेस ने इन चुनावों के लिए स्थानीय नेतृत्व को गठबंधन के निर्णय लेने का अधिकार दिया है। अधिसूचना जारी होने के बाद मित्र दल एक साथ बैठकर निर्णय लेंगे।इस दौरान उद्धव ठाकरे ने लोणार सरोवर की फोटोग्राफी पर आधारित एक पुस्तक, शिवसेना प्रमुख बाळासाहेब ठाकरे के व्यंगचित्रों की पुस्तक ‘फटकारे’, और पंढरपुर वारी की फोटोग्राफी वाली एक पुस्तक भेट दी। बदले में हर्षवर्धन सपकालने उन्हें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर आधारित एक पुस्तक भेंट की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सांताक्रूज़ पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा, आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के सांताक्रूज़ पुलिस थाने ने...

जोगेश्वरी पुलिस ने 28 वर्षों से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की जोगेश्वरी पुलिस थाने...

तुंगारेश्वर मंदिर में दो दिवसीय संगीतमय श्री चरित मानस अखंड पाठ संपन्न ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता परशुराम कालीन शिव...