श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

महाराष्ट्र सरकार की ओर से अब प्रति माह वरिष्ठ पत्रकारों को 20 हज़ार रुपए देने का निर्णय लिया गया है. इस बात की जानकारी मंत्रालय एवं विधि मंडल पत्रकार संघ ने दी है. मंत्रालय एवं विधि मंडल की ओर से उपर्युक्त मांग के बाद सरकार ने सिर्फ अध्यादेश निकाला था . लेकिन अब सरकार ने वरिष्ठ पत्रकारों को 20 हज़ार रुपये प्रति माह दिया जाएगा.
मंत्रालय एवं विधि मंडल पत्रकार संघ ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का आभार माना है.


