●मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि.
श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

नवभारत टाइम्स के राजनीतिक संपादक अभिमन्यु शितोले का 55 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। शुक्रवार 7 मार्च 2025 की दोपहर 3 बजे माहिम के पीडी हिंदुजा अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
उनके निधन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक व्यक्त करते हुए X पर पोस्ट लिखी- नवभारत टाइम्स के पॉलिटिकल एडिटर अभिमन्यु शितोले जी इनके देहांत की खबर बेहद दुखद है. मेरा उनसे बहुत पुराना परिचय था. सटीक पत्रकारिता के लिए वे जाने जाते थे.मैं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पण करता हूँ.इस कठिन समय में हम सब उनके परिवारजनों के साथ हैं. उनके दुख में शामिल है.ॐ शान्ति 🙏
● मुंबई हिंदी पत्रकार संघ ने दी वरिष्ठ पत्रकार अभिमन्यु शितोले को श्रद्धांजलि


नवभारत टाइम्स के राजनीतिक संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार अभिमन्यु शितोले का कैंसर बीमारी के कारण निधन हो गया . मुंबई हिंदी पत्रकार संघ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की.
● भारतीय जनता पार्टी विधायक संजय उपाध्याय ने भी दी श्रद्धांजलि
विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि अभिमन्यु जी अपनी सटीक लेखनी के लिए जाने जाते थे. उनके देहांत से पूरे पत्रकारिता और खास कर मेरी अपूर्णिय क्षति हुई है. मैंने अपना भाई खो दिया है. ईश्वर के श्रीचरणों में विनती है कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें.
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित राजनीतिक, सामाजिक और साहित्य जगह की कई हस्तियों ने शोक प्रकट किया है।
● संक्षिप्त परिचय
अभिमन्यु शितोले का जन्म 11 सितंबर 1970 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था. उन्होंने अपनी पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी वहीं से की थी. बाद में वह मुंबई चले गए और दोपहर का सामना से जुड़े. इसके बाद उन्होंने टीवी 9 में काम किया और अंत में नवभारत टाइम्स में पॉलिटिकल एडिटर के रूप में कार्यरत थे. वे महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी के सदस्य भी थे.
● शनिवार को निकलेगी अंतिम यात्रा
अभिमन्यु शितोले की अंतिम यात्रा शनिवार 8 मार्च की सुबह 10 बजे उनके निवास स्थान पिनाक सोसाइटी, केलकर रोड, राम नगर, डोंबिवली (पूर्व) से निकलेगी. उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्रीऔर एक पुत्र हैं . अभिमन्यु शितोले के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है. उनके सहयोगियों और परिचितों ने उन्हें एक कुशल और ईमानदार पत्रकार बताया है. उन्होंने राजनीतिक रिपोर्टिंग में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी.