शिव आरोग्य सेना ने इलाके की तत्काल सफाई की मांग की
मुंबई वार्ता/ हरीशचंद्र पाठक
विद्याविहार पूर्व के चित्तरंजन नगर इलाके में आए दिन सड़क पर सांप बिच्छु दिखाई देने से यहां से आने वाली महिलाओं में भय व्याप्त है।
बता दें कि राजावाड़ी अस्पताल में आने वाली नर्सों और अन्य महिलाओं को आए दिन सांप बिच्छू दिखाई देने से उन्होंने यह मामला शिव आरोग्य सेना के मुंबई समन्वयक प्रकाश वाणी और विधानसभा संगठक सचिन भांगे के समक्ष उठाया। स्थानीय मलिलाओं और शिव आरोग्य सेना के पदाधिकारियों ने इस स्थान पर गंदगी का निरीक्षण किया। शिव आरोग्य सेना की अध्यक्ष डॉ. शुभा राउल, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. किशोर थानेकर. राज्य समन्वयक जितेंद्र सकपाल के निर्देशानुसार मुंबई समन्वयक प्रकाश वाणी और सचिन भांगे ने सहायक आयुक्त एन प्रभाग को एक पत्र सौंपकर इस इलाके की तत्काल सफाई की मांग की।