विले पार्ले में उत्सव 2025 का भव्य आयोजन सम्पन्न.

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

द अप्रेंटिस प्रोजेक्ट (TAP) द्वारा तंत्रज्ञान तथा AI की मदद से शिक्षण में प्रभावी तब्दीली की जा सकती है, इस विषय को लेकर विले पार्ले पूर्व के दीक्षित रोड स्थित मुंबई पब्लिक स्कूल में उत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुंबई महानगरपालिका की उपायुक्त प्राची जांभेकर तथा रिजनल एकेडमिक अथॉरिटी की मनीषा पवार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों द्वारा बनाए गए प्रकल्प से वे अत्यंत प्रभावित हुई हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित लोगों में द अप्रेंटिस प्रोजेक्ट के सीनियर पार्टनर श्रीनिवासन कृष्णमाचारी, वीणा मोगांवकर, माध्यमिक विभाग की उप शिक्षण अधिकारी सुजाता खरे,महेश रसल का समावेश रहा। सभी लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि तंत्रज्ञान और AI की मदद से विद्यार्थियों में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सत्ता-वाटप पर नहीं बनी सहमति, मुंबई महापौर चुनाव स्थगित।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना (शिंदे...

वेतन न मिलने से मुंबई के सरकारी बालगृहों की सुरक्षा खतरे में, 40 सुरक्षाकर्मी ड्यूटी से नदारद।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के तीन सरकारी संचालित बालगृहों...

ओशिवारा फायरिंग मामला: अभिनेता-निर्माता कमाल आर. खान गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई पुलिस ने ओशिवारा इलाके में...

कुरियर से हो रही सोने की तस्करी का पर्दाफांश।

● करोडो का सोना बरामांद, दो गिरफ्ताऱ. मुंबई वार्ता संवाददाता...